Jeff Bezos success story in Hindi

Poojan Jani
4 min readApr 27, 2021

--

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कोमर्स वेबसाईट Amazon.com के संस्थापक और सीईओ एवं ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के मालिक एक ही व्यक्ति है और वह है Jeff Bezos. अगर हम आज की बात करे तो वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है | उनकी कुल संपति करीबन $ १७७ बिलियन डोलर है | २० वी सदी के अन्तिम वर्षों में शुरू हुई Amazon.com ने शोपिंग करने का तरीका ही बदल दिया और धीरे धीरे लोग ओनलाईन शोपिंग में और भी दिलचस्पी लेने लगे |

शुरुआती जीवन

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ़ बेजोस का जन्म 1964में न्यू मैक्सिको में हुआ था | उनको शुरुआत से ही कम्प्यूटर में काफी दिलचस्पी थी और इसी वजह से उन्होंने Princeton University में कम्प्यूटर सांयस & इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेज्युएट हुए | इसके बाद वह वोल स्ट्रीट में काम करने लगे |बेजोस एक इंवेस्टमेंट फर्म में सबसे कम उम्र के सिनियर उपाध्यक्ष बन चुके थे पर उनको अपने लिए कुछ करना था और आपनी आकर्षक नौकरी उन्होंने छोड़ दी और किताबो की एक ऑनलाइन शॉप उन्होंने शुरू करी जिसका नाम था Amazon.com. उसके बाद बेजोस ने कभी मूड के पीछे नहीं देखा |

बेजोस जब बच्चे थे तब उनको चीजे कैसे काम करती है उनमे काफी रूचि हुआ करती थी | उन्होंने अपने घर के गेरेज को प्रयोगशाला में बदल दिया था | वह अपने परिवार के साथ मियामी चले गए और वहाँ उनका कम्प्यूटर तरफ लगाव बढने लगा |

आगे जाकर विश्वविद्यालय में उन्होंने अपने पसदीदा विषय पर काम करना शुरू कर दिया |

तो क्या amazon का नाम ‘काडबरा’ था?

जेफ ने सबसे पहले कंपनी का नाम अमेजन नहीं सोचा था। वे ‘आबरा का डाबरा’ नाम से इतने आकर्षित थे, कि कंपनी का नाम ‘काडाबरा’ रखना चाहते थे। हालांकि उनके वकील ने ऐसा करने से मना किया था। इसके बाद उनको RELENTLESS नाम पसंद आ

या, लेकिन बात नहीं बनी। फिर उन्होंने इसका नाम अमेजन रखा।

Amazon.com का शुभारंभ

बेज़ोस ने अपने गेरेज में ही अपनी कंपनी की ऑफिस खोल दी | अपने जैसे लोगों को साथ लेकर उन्होंने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पर काम शुरू कर दिया | गेरेज से शुरू हुई यह यात्रा अब कहा रुकने वाली थी | अपनी वेबसाईट के बीटा परीक्षण के बाद उन्होंने 16 जुलाई 1995 में विश्व विख्यात नदी के नाम पर से Amazon.com की शुरुआत कर दी | कंपनी को लोगो का अच्छा रिस्पोंस मिला | पहले 30 दिनों में कंपनी में न केवल अमेरिका में बल्कि अन्य 45 देशो में किताबे बेंची | कुछ हि महीनो में उनकी बिक्री करीब $20000/सप्ताह तक पहुँच गई |

दो साल के अंदर अंदर Amazon.com ई-कोमर्स के क्षेत्र में अग्रेसर हो गई | धीरे धीरे उन्होंने एक के बाद एक केटेगरी Amazon.com में शुरू कर दी | सीडी/डीवीडी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम इत्यादि चीज़े बेचनी शुरू कर दी | 2006 के वर्ष में Amazon.com ने अपनी वीडियो ओन डिमांड सर्विस भी शुरू कर दि | शुरुआत के दिनों में उसे Amazon Unbox नाम से शुरू हुई यह सेवा आगे जाकर Amazon Instant नाम से रीब्रांड हुई |

Kindle E-reader का शुभारंभ

2007 के वर्ष में कंपनी ने एक और क्रांतिकारी सोच को जन्म दिया | पुस्तको की डिजिटल आवृत्ति की दिशा में अग्रेसर कदम उठाए | डिजिटल आवृत्ति को पढने के लिए Kindle डिवाईस को लोन्च किया | इस डिवाईस की मदद से यूजर्स पुस्तक खरीदकर, डाउनलोड कर ने बाद पढ़ शकते थे | इसी बीच कंपनी ने एक बार फिर कुछ नया लेकर मार्केट में आए | कंपनी ने किंडल फायर की जरीए टेबलेट मार्केट में कदम रखा |

Amazon Prime Air क्या था?

Amazon Prime की सर्विस को पूरी दुनिया जानती है | लेकिन यह सर्विस प्रयोगात्मक रूप से जब शुरू हुई तो इसको नाम दिया गया Amazon Prime air | ग्राहको को डिलवरी देने के लिए कंपनी ने ड्रोन का उपयोग करना शुरू कर दिया | पांच पाउंड तक वजन वाली वस्तुओ को वितरण केंद्र से 10 मील के अंतर में यह सर्विस शुरू हुई | जो आगे जाकर कंपनी के लिए एक बड़ी ब्रांड बन कर कंपनी को और आगे ले गई |

The Washington Post

5 अगस्त 2013 के दिन जेफ़ बेजोस दुनिया के आकर्षण केंद्र बने थे | उन्होंने वाशिगटन पोस्ट समेत प्रकासनो को करीबन $२५० मिलियन में खरीदा | चार पीढी से इस कंपनी को चलाने वाले ग्राहम परिवार की ध पोस्ट कंपनी पर उनके शासन का अंत किया |

2018 से सबसे अमीर व्यक्ति

दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर व्यक्ति की बात करे तो 1999 से लेकर 2007 तक सबसे लंबे अंतराल के लिए बिल गेट्स इस सूची में शीर्ष स्थान पर रहे थे | उसके बाद कुछ साल वोरेन बफेट ने उनकी जगह ली थी | 2014 से 2018 तक फिर से गेट्स पहले नंबर पर आ गए थे | लेकिन 2018 से अब तक बेजोस ही यह सूची में शीर्ष स्थान पर बने हुए है | बेजोस पास कंपनी के कुल मिलाकर 15% के शेर है| कोरोना महमारी के उनकी संपति में काफी बढ़ोतरी हुई है | कंपनी का कारोबार भी बहुत बढ़ा है | अगर हम 2020 के नेटवर्थ की बात करे तो उनकी नेटवर्थ करीबन 15.17 लाख करोड़ है |

Originally published at https://biographyvishva.blogspot.com on April 27, 2021.

--

--